Class 12th Hindi Baatchit Chapter Subjective Question | कक्षा 12 हिन्दी बातचीत चैप्टर का महत्वपूर्ण प्रशन

Class 12th Hindi

Class 12th Hindi Baatchit Chapter Subjective Question | कक्षा 12 हिन्दी बातचीत चैप्टर का महत्वपूर्ण प्रशन


प्रश्न 1. अगर हममें वाक्शक्ति न होती, तो क्या होता? 

उत्तर- वाक्शक्ति मनुष्य को सृष्टि की सबसे महत्वपूर्ण देन है। इसी वाक्शक्ति की मदद से वह समाज में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है । उसकी इसी अभिव्यक्त वाक्शक्ति को भाषा कहते हैं । व्यक्ति समाज में रहता है। इसी कारण अन्य व्यक्तियों के साथ उसके पारस्परिक सम्बन्ध तथा कुछ जरूरतें होती हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वह वार्तालाप करता है। वाक्शक्ति विचारों के आदान प्रदान का सबसे सरल माध्यम है जिससे हम दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। अगर हममें वाक्शक्ति नहीं होती तो मनुष्य जानवरों की भाँति ही होता । वह अपनी क्रियाओं को अभिव्यक्त करने में असमर्थ होते। हम अपनी इंद्रियों के कारण जिस सुख-दुख का अनुभव करते हैं, अवाक् रहने के कारण उसे व्यक्त नहीं कर पाते ।


प्रश्न 2. बातचीत के संबंध में बेन जॉनसन और एडीसन के क्या विचार हैं? 

उत्तर- बातचीत के संदर्भ में बेन जॉनसन का विचार था कि मनुष्य के रूप का साक्षात्कार बोलने से ही होता है। वहीं एडीसन का मत है कि वस्तुतः बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों के मध्य ही हो सकती है। अर्थात् जहाँ दो आदमी होते हैं वहीं वे अपनी भावनाओं को एक दूसरे के सामने व्यक्त कर पाते हैं ।


प्रश्न 3. ‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ क्या है? 

उत्तर- ‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ का अभिप्राय है बोलने की कला अथवा बात करने की कुशलता। वर्तमान में इसका बहुत अधिक प्रचलन हो गया है। इस कारण लोगों द्वारा सहज वार्तालाप न करके बातचीत में कृत्रिमता का प्रयोग अधिकाधिक किया जाता है।


प्रश्न 4. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या हो सकता है? इसके द्वारा वह कैसे अपने लिए सर्वथा नवीन संसार की रचना कर सकता है? 

उत्तर- मनुष्य की बातचीत का सर्वोत्तम तरीका उसका आत्मवार्तालाप है। मनुष्य को अपने अंदर ऐसी शक्ति का विकास करना चाहिए जिससे कि वह स्वयं से भी बात कर सके। उसे आत्मवार्तालाप अपनी भाषा की सरसता, सजीवता, उपयोगिता आदि को निरंतर निखारते रहना चाहिए। 

धैर्य, लगन व पैनी नजर वाक कला में सफलता के प्रमुख साधन हैं; तथा इनकी पूर्णता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपनी कमियों, गलतियों और कमजोरियों को पहचानने उनको सुधारने का कितना प्रयास करते हैं तथा अन्य लोगों की गलतियों से भी शिक्षा ग्रहण करने की कितनी कोशि करते हैं । 

मनुष्य को चाहिए कि वह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे तथा मधुर वाणी बोले। इस प्रकार मनुष्य की न किसी से कटुती हंगी न ही वैर ।


प्रश्न 5. व्याख्या करें- 

(क) हमारी भीतरी मनोवृत्ति प्रतिक्षण नए-नए रंग दिखाया करती है, वह प्रपंचात्मक संसार का एक बड़ा भारी आईना है, जिसमें जैसी चाहो वैसी सूरत देख लेना कोई दुर्घट बात नहीं है । 

(ख) सच है, जब तक मनुष्य बोलता नहीं तब तक उसका गुण-दोष प्रकट नहीं होता । 

उत्तर- (क) व्याख्या-भाषा मनुष्य की अभिव्यक्ति का साधन है। लेकिन मनुष्य की भीतरी मनोवृत्ति स्थिर नहीं है । वह प्रत्येक क्षण नए-नए रंग बदलती है अर्थात् मनुष्य के मन में नए-नए विचार उत्पन्न होते रहते हैं। मनुष्य की मनोवृत्ति इन प्रपंचों में भरे हुए संसार में एक बड़े आईने की तरह है जिसमे ऐसी घटनाएँ भी देखी जा सकती हैं जिनके घटित होने की कोई उम्मीद नहीं होती । भाव यह है कि हमारी आंतरिक मनोवृत्ति हमें संसार के समस्त अच्छे-बुरे कार्यों से अवगत कराती है। 

(ख) व्याख्या-लेखक के मतानुसार, यह बात पूरी तरह से सत्य है कि जब तक मनुष्य बोलता नहीं है तब तक उसके गुण-दोष दूसरों के समक्ष प्रकट नहीं हो पाते । अर्थात् मनुष्य की वाणी तथा बातचीत के ढंग से उसके स्वभाव तथा चरित्र का पता चलता है। बोलने से ही मनुष्य का साक्षात्कार होता है, उसकी पहचान सामने आती है।


प्रश्न 6. बातचीत निबंध की क्या विशेषताएँ हैं? 

उत्तर – प्रस्तुत निबंध की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं- 

1. आकार – आकार की दृष्टि से यह निबंध श्रेष्ठ है। इसमें अनावश्यक विस्तार नहीं है और विषय को संक्षिप्त रूप में पूर्णतया स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है । 

2. वाक्य विन्यास-निबंध में वाक्य विन्यास का विधान उच्चकोटि का है। वाक्य क्रमबद्ध तथा एक दूसरे से सुन्दर ढंग से जुड़े हुए हैं। 

3. भाषा-शैली- निबंध की भाषा प्रवाहमयी एवं विषयानुकूल है। भाषा में सरलता, सहजता एवं प्रसंगानुकूलता जैसे गुण विद्यमान हैं। शब्दों का कुशल प्रयोग भाषा के सौंदर्य को द्विगुणित कर रहा है। 

4. तारतम्यता- तारतम्यता का गुण किसी भी निबंध के लिए अत्यन्त आवश्यक माना जाता है । प्रस्तुत निबंध में विचारों में तारतम्यता दर्शायमान है। 

5. अधिकांश पहलुओं पर चर्चा-प्रस्तुत निबंध में विषय से संबंधित अधिकांश पहलुओं पर चर्चा की गई है तथा उद्धरणों के प्रयोग द्वारा उनका स्पष्टीकरण भी किया गया है


Class 12th Hindi Baatchit Chapter Subjective Question | कक्षा 12 हिन्दी बातचीत चैप्टर महत्वपूर्ण प्रशन | Bihar Board 12th Exam Hindi Question

Class 12th Hindi usne kaha tha Chapter Subjective Question | कक्षा 12 हिन्दी उसने कहा था चैप्टर का महत्वपूर्ण प्रशन

इन्हें भी पढ़े :- 

  • बातचीत 
  • उसने कहा था 
  • सम्पूर्ण क्रांति 
  • अर्धनारीश्वर
  • रोज 
  • एक लेख और एक पत्र 
  • ओ सदानीरा 
  • सिपाही की माँ 
  • प्रगीत और समाज 
  • जूठन 
  • हँसते हुए मेरा अकेलापन 
  • तिरिछ 
  • शिक्षा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *